• Fri. Apr 17th, 2026

अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई | Action against illegal madrasas

May 7, 2025

लखीमपुर खीरी में इंडो नेपाल बार्डर एरिया के गांवों में अवैध रूप से चल रहे दो मदरसों को प्रशासन ने सील कर दिया है। निघासन कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित मदरसा अरबिया काशीमुल उलूम और मिजार्गंज गांव के मदरसा गौसिया अहमदुल उलूम को कार्रवाई के तहत सील किया गया, एसडीएम राजीव निगम के अनुसार, दोनों मदरसे बिना किसी मान्यता के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राजीव निगम के साथ इंस्पेक्टर महेश चंद और पुलिस बल मौजूद रहा, प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध मदरसों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। सील की गई इन संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *