समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन एक बार फिर हाउस अरेस्ट कर लिए गए। वे कांसगंज में पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, सपा सांसद की पुलिस से झड़प भी हुई, वे बोले कि उन्हें गिरफ्तार कर जेल डाल दो उन्हें गिरफ्तार करो लेकिन वे यहां बैठने वाले नहीं है, सपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा पुलिस बल सांसद के आवास पर मौजूद था जिसके चलते सांसद सुमन को सपा नेताओं के साथ अपने घर के सामने ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला भी बोला।
