• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

ताजमहल शिल्पग्राम पार्किंग में मची चीख पुकार | Taj Mahal Accident | Parking | Sea News

May 6, 2025

ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग में एक अप्रत्याशित घटना घटी। बिना ड्राइवर के खड़ी एक दिल्ली नंबर की कार अचानक पीछे की ओर चलने लगी, जिससे पार्किंग में मौजूद पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई पर्यटक घायल हो गए। जानकारनुसार हैंड ब्रेक ठीक से न लगाने के कारण, कार अचानक लुढ़कते हुए पीछे की ओर बढ़ने लगी। उस समय पार्किंग में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जो इस अप्रत्याशित घटना से घबरा गए।कार के पीछे खिसकने से कई पर्यटक उसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *