सदर में देवरी रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में रविवार को पीडीए की पंचायत बुलाई गई, सपा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में बुलाई गई पंचायत में पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यकों के हो रहे उत्पीड़न पर आकोश व्यक्त किया गया,पीडीए की पंचायत में सपा सांसद रामजीलाल सुमन का कहना था कि भाजपा शासन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पर अत्याचार होने के साथ अम्बेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की जा रही हैं, इस तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा |
