थाना खंदौली क्षेत्र में जुए की बाजी जीत रहे जुआरियों पर अचानक हमला हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने जुआ खेल रहे लोगों पर फायरिंग कर दी, जिससे एक जुआरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित जुआरियों का कहना है कि हमलावर करीब 4 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
