आगरा नगर निगम में उस समय हंगामा हो गया जब नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के सदस्य सदन में पहुंच गए और अपनी एक सूत्रीय मांग, वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों ने अपर नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के प्रति ध्यान आकर्षित कराया।
