यदि आप कबाड़ी को कबाड़ बेचने जा रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए! क्योंकि अब डिजिटल कांटे होने के बावजूद घटतौली का खेल जारी है। जी हां आगरा के लोहामंडी में एक व्यापारी ने घटतौली करते हुए कबाड़ी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कबाड़ी की जेब से एक ऐसी डिवाइस बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल वह तौल में गड़बड़ी करने के लिए कर रहा था।
