बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। अरनिया थाना पुलिस ने 15-20 सपा कार्यकतार्ओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मामला सपा सांसद रामजी लाल सुमन को बुलंदशहर ले जाने से जुड़ा है। बुलंदशहर-अलीगढ़ बॉर्डर स्थित गभाना टोल पर पुलिस और सपा कार्यकतार्ओं के बीच तनातनी हुई।पुलिस ने सपा कार्यकतार्ओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के तहत अरनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
