पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आगरा से कश्मीर जाने वाले पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द करा रहे हैं। टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों पर बुकिंग की गयीं यात्राएं कैंसिल की जा रही हैं। लोग अब कश्मीर की यात्रा को असुरक्षित मानते हुए प्लान बदल रहे हैं। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि हालात ऐसे ही रहे तो पर्यटन कारोबार पूरी तरह तबाह हो जाएगा।
