पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आगरा के व्यापारियों ने शाहगंज बाजार पूरी तरह बंद कर दिया। बाजार बंद कर व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान मुदार्बाद के नारे लगाए।इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी मांग उठाई गई।’
