आगरा के शमशाबाद में योगी यूथ ब्रिगेड ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में ममता सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। तोमर ने केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और हिंदुओं को सुरक्षा देने की मांग की।
