विश्व धरोहर दिवस के मौके पर शुक्रवार को आगरा की ऐतिहासिक इमारतों में निशुल्क प्रवेश रहा, जिससे सैलानियों में खासा उत्साह देखा गया। आगरा किला इस अवसर पर विदेशी मेहमानों के स्वागत का केंद्र बना, जहां पारंपरिक अंदाज में मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया।
