बरौली अहीर ब्लॉक के गांव धमौटा में उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब किसानों की दर्जनभर बकरियां पानी पीने के बाद मौद की नींद सो गयीं। एक साथ कई बकरियों की मौत पर इलाकाई पुलिस पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंच गयी, ग्रामीणों को मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आश्वस्त किया गया। वहीं मृतक बकरियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर गांव में ही बड़े गड्ढÞे में दफना दिया गया।
