आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामी में बुधवार रात बारात में तेज आवाज डीजे बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीणों में मारपीट हो गई. इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं. दुल्हन की मां का आरोप है कि क्षत्रिय समाज के लोगों ने बारात पर हमला किया. दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है |
