ये कोई फिल्मी सीन नहीं… ये है अलीगढ़ की सच्ची कहानी! जहां एक महिला ने तोड़ दिए सारे रिश्तों के बंधन… और चली गई अपने ही होने वाले दामाद के साथ! जब लौटी घर… तो कहा — मैं सिर्फ 200 रुपये और मोबाइल लेकर घर से निकली थी…पति शराबी था, खर्च नहीं देता था…और तब उसने लिया ये हैरान कर देने वाला फैसला!सवाल उठता है —प्यार उम्र नहीं देखता… लेकिन रिश्ता तो देख लेता है ना? अलीगढ़ जिले की अनोखी प्रेम कहानी अब थाने की चौखट तक पहुंच गई. बेटी की शादी के दिन सास सपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ दादों थाने पहुंची और खुलकर बयान दिया कि वह अब उसी के साथ रहेगी जिसके साथ भागी थी. उसने साफ कहा कि अब पीछे कुछ नहीं, पति अपने बच्चों के साथ रहेगा, मैं राहुल के साथ. उसका कहना है कि पति जितेंद्र शराब पीकर मारपीट करता था, खर्च नहीं देता था, और बेटी के होने वाले दामाद से संबंधों का शक करता था. जिससे तंग आकर उसने राहुल के साथ जीवन बिताने का फैसला किया |
