योगी आदित्यनाथ यूपी के ऐसे तीसरे मुख्यमंत्री रहे जिन्होंने भीमनगरी का उद्घाटन किया है, सीएम पहली बार ऐसे कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिनमें से अधिकतर उनके समर्थक नहीं थे, उन्होंने बाबा साहब के हजारों अनुयाइयों पर डोरे डालते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का संदेश भीमनगरी के मंच से दिया। मुख्य मंत्री के 17 मिनट के संबोधन में केंद्र बिंदु बाबा साहब ही रहे।
