उत्तर प्रदेश के इटावा में सगे भाई ने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया यह जा रहा है कि हत्या वाली रात को गर्लफ्रेंड की बात को लेकर दोनों में आपस में झगड़ा हुआ था.गोलियों की आवाज सुनकर जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने खुलासा करते हुए छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया |
