उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय महिला अंजली की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरसल अंजली पांच दिन से लापता थी और कुछ दिन बाद उसका शव चंबल नदी के किनारे मिला। परिजनों का आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट के विवाद में अंजली की जान ले ली।
