संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए विचार मंथन किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दावा किया कि इस बार की भीमनगरी बेहद ही भव्य होगी। जिसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं समापन अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने की संभावना है।
