सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व आॅटो के खिलाफ अभियान चलाया गया है। आगरा संभाग में 10 दिनों में 904 अपंजीकृत वाहनों को बंद किया गया है, वहीं 1672 वाहनों के चालान किए गए है , आरटीओ प्रवर्तन आगरा अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सड़कों पर अनधिकृत वाहन नहीं दौड़ सकेंगे, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ,,,,
