आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के खतैना में पत्नी और बेटी की हत्या कर पति फरार हो गया। बुधवार सुबह घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो कमरे से मां-बेटी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वही पति की तलाश की जा रही है।
