अप्रैल के महीने की शुरूआत के साथ ही आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन-ब-दिन बढ़ते तापमान ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है बल्कि ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बीच पर्यटकों का सफर किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।
