किसान सम्मान निधि से पहले अब किसानों को ई रजिस्ट्री करानी होगी। असली किसानों को ही अब किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकेगा। कृषि विभाग किसानों के खेत की टैगिंग करेगा। किसान की ई रजिस्ट्री होने के बाद लेखपाल के प्रमाणित करते ही अब किसान निधि खाते में पहुंचेगी। हालांकि अब तक 3 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंच चुकी है |
