संविधान शिल्पी डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति के साथ क्षेत्रीय भीमनगरी महोत्सव समिति आवास विकास कॉलोनी में भीमनगरी महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। भीमनगरी महोत्सव में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात मैदान में नागपुर के दीक्षा भूमि के मॉडल पर विशाल भीम मंच सजाया जा रहा है |
