उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर 2025 के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक होने की वजह से कई जगहों पर पुलिस से नोकझोंक और झपड़ हुई। मेरठ और मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुलिस और अकीकतमंद आमने-सामने आ गए। सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी।
