डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आगरा जनपद में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सीडीओ ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काट कर किया। आगरा कालेज ग्राउंड से महिला चिकित्सालय तक निकाली गई इस रैली में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे |
