समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अखिलेश यादव के गौशाला पर दिए गए बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को फिर गर्मा दिया है उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दहन कर उनके गौशाला पर दिए गए बयान की निंदा की और जिला मुख्यालय के सामने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया |
