उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां भोजपुर थाना के गांव में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम हादसे की वजह तलाशने में जुटी है।
