थाना रकाबगंज पुलिस एसओजी सर्विलांस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है, पुलिस ने 58 किलो गांजा मादक पदार्थ के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर उड़ीसा से माल लाकर आगरा सहित अन्य राज्यों में खपाते थे, कार्रवाई करने वाली टीम को एडिशनल सीपी की ओर से 15 हजार का इनाम दिया जाएगा।
