वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र सिंधी महासंघ एवं सेंट्रल सिंधी पंचायत के तत्वाधान में बल्केश्वर घाट पर 27 वां सिंधु नगरी महाकुंभ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने विधि विधान से सिंधु नगरी का भूमि पूजन किया |
