सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शनिवार को सदन में राणा सांगा को गद्दार कहा था. इसके साथ ही हिंदूओं को उन्हीं की संतान बताया था. जिससे क्षत्रिय समाज और हिंदूवादी संगठन में आक्रोश है. इसको लेकर आगरा में आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के खिलाफ सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन आगरा में एक वाद दायर किया है |
