पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए नगर निगम पूरे शहर में अभियान चला रहा है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने मदिया कटरा क्षेत्र में अभियान चला कर विदेशी नस्ल के तीन पालतू कुत्तों को जब्त कर लिया। जुमार्ना वसूलने के साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने के उपरांत ही कुत्तों को छोड़ा गया। नगर निगम की औचक कार्रवाई से कुत्तों को लेकर घूम रहे कई लोग भाग कर अपने घरों में घुस गये।
