• Thu. Sep 10th, 2026

एटीएम से चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ़्तार | Etawah Crime | Sea News

Mar 12, 2025

इटावा पुलिस ने एटीएम से रुपये चुराने की कोशिश करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, एक टीन की पत्ती और एक छुरी बरामद की गई है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि लखना तिराहे पर लगे एटीएम पर दो युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम राजेश और गौरव हैं और दोनों फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि राजेश के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *