होली के त्योहार पर 14 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मदिरा की दुकान बंद रहेंगी, त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाये जाने के कारण जिलाधिकारी ने थोक फुटकर बिक्री मदिरा की दुकान बंद रखने के आदेश दिये हैं, आदेश का पालन न करने पर दुकान स्वामियों पर कार्यवाई की जायेगी, दुकान बंदी पर आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे |
