सिकंदरा क्षेत्र के जेसीबी मैदान में रविवार की रात इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच देख रहे बीटेक स्टूडेंट की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बीटेक स्टूडेंट की हत्या माचिस न देने को लेकर की गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों में से दो को पकड़ लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है |
