कमला नगर शालीमार एनक्लेव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टाह्निका पर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान चल रहा है। विधान में चौथे दिन ब्रह्मचारी आशीष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में इंद्र- इंद्राणियों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मंडप पर सिद्धों के गुणों का गुणगान कर 256 अर्घ्य बड़े ही भक्ति भाव के साथ अर्पित किए |
