थाना सिकंदरा क्षेत्र में भारत-न्यूजीलैंड का मैच देख रहे बीटेक छात्र की हत्या कर दी गई। रविवार रात छात्र 4 दोस्तों के साथ चौराहे पर मोबाइल पर मैच देख रहा था। तभी वहां बाइक सवार तीन लोग आए। उन्होंने पहले पैसे मांगे, लेकिन छात्रों ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी मैच देखने से रोकने लगे। छात्र ने विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
