उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में यूपी बोर्ड की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में भारी धांधली की सूचना के बाद यूपी एसटीएफ ने दो परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी करते हुए 22 लिखी हुई कॉपी बरामद की है। इनमें से 20 कॉपियां एक स्कूल के प्रबंधक के घर पर लिखी जा रही थी यूपी एसटीएफ ने इस मामले में दो परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई की है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे अभी भी पूछताछ जारी है।
