आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 के हसायन वाले बाबा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ श्री जी की भव्य घटयात्रा के साथ हुआ। घटयात्रा में शहर भर से भक्तजनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया |
