अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया महिला अकाउंट्स को संभालने की जिम्मेदारी 6 प्रेरक महिलाओं को दी गई है। इसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने की कोशिश की है। इस अनूठे कदम ने इन असाधारण महिलाओं को अपने शानदार सफर, उपलब्धियों और चुनौतियों को राष्ट्र के साथ साझा करने का अनूठा अवसर दिया है। ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोनों से हैं, जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत शामिल हैं।
