अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने तोहफा दिया है,ताजमहल,,,आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा, पूर्व में केवल विश्व धरोहर दिवस और विश्व धरोहर सप्ताह में ही निशुल्क प्रवेश मिल पाता था, लेकिन तीन साल से महिला दिवस को भी निशुल्क प्रवेश के दायरे में लाया गया है।
