सीएम योगी ने युवा उद्यमी अभियान के तहत आगरा मंडल के एक हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच पांच लाख रुपए का ब्याज रहित ऋण वितरित किया। इस दौरान सीएम ने महाकुंभ के आयोजन की तारीफ तो की ही, इसके साथ ही इशारों ही इशारों में विरोधी दलों पर तुष्टिकरण और नकारात्मकता फैलाने के लिए तंज भी कसा। सीएम बोले कि यूपी का युवा नेतृत्व के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि अगले दो सालों में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे नंबर पर होगा।
