यूपी के सीतापुर में 27 फरवरी को लापता हुए संजय वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी नेहा ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के लिए 1 लाख रुपए में सुपारी किलर हायर किए। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी सहित किलर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया |
