थाना न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले पिता, पुत्र पर करोड़ों की ठगी का आरोप है , एक के बाद एक पीड़ितों की शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही है , आरोप है कि दोनों ने कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर लोगों को जाल में फंसाया था। एक पीड़ित की तहरीर पर न्यू आगरा थाने में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
