एत्मादपुर के पास हाइवे पर दौड़ती कार आग का गोला बन गई, गाड़ी के इंजन में आग लगने पर कार सवारों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई, आग की लपटें देख आने जाने वाले वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गये, कार धू धूकर जलती रही और आसपास के लोग तमाशबीन बने देखते रहे, पूरी कार जलने पर ही आवागमन सुचारु हो सका |
