मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में एत्मादपुर स्थित अहिंसा ग्रीन वैली में विहसंत सागर पब्लिक स्कूल में बनने जा रहे, श्री पदमप्रभु जिनालय का भव्य भूमि शिलान्यास समारोह एवं 14वां मुनि दीक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर भर से गुरु भक्त मौजूद रहे |
