इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को निर्देश दिया कि वह संभल की शाही जामा मस्जिद का निरीक्षण करे और यह तय करे कि रमजान से पहले मस्जिद में सफेदी और सजावट की जरूरत है या नहीं। कोर्ट ने एएसआई को शनिवार सुबह 10 बजे तक इस संबंध में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है |
