नगर निगम द्वारा यमुना आरती स्थल पर आयोजित किए जा रहे महाआरती आयोजन में बुधवार को कमिश्नर शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और पंजाबी विरासत के लोगों के अलावा पार्षदों ने भाग लेकर यमुना मैया का दुग्धाभिषेक किया । कार्यक्रम में पधारे आगंतुकों को यमुना मैया की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। स्थानीय मंडली ने यमुना जी के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया।
