राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए नगर निगम प्रशासन जोरशोर से बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। जेपी होटल स्थित हेलीपेड और प्रशिक्षण केंद्र पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेश पर 55 लाख रुपये का टैक्स जमा कराने के लिए बिल भेजा गया है। इसका भुगतान करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
