देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय बाबू गुलाब राय की 136 की जयंती के अवसर पर आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज के हाल में बाबू गुलाब राय के जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के तमाम प्रसिद्ध साहित्यकारों और बौद्धिक वर्ग से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बाबू गुलाब राय की साहित्यिक गद्य ,पद्य और निबंध क्षमताओं पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें ।
